देवघर, दिसम्बर 29 -- कलकत्ता बाबूघाट निवासी कपड़ा व्यवसाई अनूप चक्रवती के खोए हुए मोबाइल फोन से 22,440 रुपये की अवैध निकासी हो गई है। घटना के बाद व्यवसायी ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनूप चक्रवाती का मोबाइल फोन बीते दिनों नगर थाना के बड़ा बाजार में किसी स्थान पर खो गया था। मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने इसे सामान्य घटना मानते हुए पहले काफी खोजबीन की, लेकिन जब फोन नहीं मिला तो उन्होंने संबंधित सिम को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान उनके बैंक खाते से लगातार पैसों की निकासी होने के मैसेज आने लगे। जांच में सामने आया कि खोए हुए मोबाइल का गलत तरीके से उपयोग करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने डिजिटल माध्यम से कुल 22,440 रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.