बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने महिला की पिटाई की घटना में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी किस्मतुननिंशा पत्नी अब्दुल रहमान ने तहरीर देकर बताया है कि बीते सोमवार की शाम करीब चार बजे वह अपने ससुराल प्रतिदिन पहनने वाले अपने कपड़े लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के रहने वाले आरोपित अरमान, सलमान, सुलेमान और कमरुननिंशा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच एसआई अवधेश चौधरी को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- मारपीट से दो महिलाएं हुईं बेहोश दुबौलिया थानाक्षेत्र के जैतापुर में कब्जेदारी के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव के रहने वाले व...