रांची, फरवरी 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। करमटोली की रहने वाली ममता गुप्ता से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार की है। इस संबंध में ममता गुप्ता ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। ममता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह अग्रवाल नर्सिंग होम के समीप कपड़ा लेने गई थी। कपड़ा लेकर वह वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन छीना और फरार हो गए। हालांकि, वह शोर भी मचायी, मगर अपराधी भाग निकले। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.