कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिजनौर, मई 10 -- नहटौर। ग्राम फुलसंदा गंगदास में कपड़ा बनाने की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा कपड़ा बनाने का कच्चा माल, तैयार सामान और कई मशीनें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फैक्ट्री स्वामी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्राम फुलसंदा गंगदास निवासी इमरान पुत्र इमदाद हुसैन की गांव में कपड़ा बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस और दो फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.