बस्ती, मार्च 7 -- छावनी। होली के दिन हुई कपड़ा फाड़ होली खेलने को लेकर बढ़े विवाद में शुक्रवार की सुबह लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष में भी दो लोगों को मामूली चोट आई है। घटना थाना क्षेत्र के धौरहरा चौहान गांव की है। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है। धौरहरा चौहान गांव में हुई मारपीट में सनी सिंह, बाबूराम सिंह, दयाराम सिंह, मीना सिंह घायल हो गए। घायल महिला मीना सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। वही दूसरे पक्ष के अंकुर सिंह, अनुराग सिंह को मामूली चोट आई है। होली के दिन गांव में कपड़ा फाड़ होली को लेकर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.