कपड़ा प्रेस करने के दौरान बिजली का करंट लगने से युवक की मौत
हाजीपुर, अप्रैल 22 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर दक्षिणी पंचायत के उत्तर टोला वार्ड नंबर एक निवासी शिवचंद सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार का अपने घर कपड़े में आयरन करने के दौरान बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस संबंध में मिली सूचना के अनुसार रूपेश कुमार बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन किसी बात के विवाद को लेकर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से दोनों अलग-अलग हो गए। जिससे रूपेश हमेशा टेंशन में रहता था। मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे वह अपने घर में कपड़े पर प्रेस कर रहा था उसी दौरान घटना घटी। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत रूपेश तीन भाइयों दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई मुकेश कुमार जो दिव्यांग था, बीमारी की जटिलता के कारण उसकी मौत हो गई थी। एक छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.