गोरखपुर, मई 4 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ज्योति (18) पुत्री कमलेश चौहान घर में अकेली थी और कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान प्रेस में अचानक करंट उतर गया और वह चेपट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...