सहरसा, मार्च 7 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों जाम की समस्या आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। मुख्य सड़कों से लेकर ब्रांच रोड तक हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक खराब स्थिति शहर के कपड़ा पट्टी इलाके की है, जहां दिनभर वाहनों की लंबी कतार और भीड़भाड़ देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ते ही सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है और लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ता है। कपड़ा पट्टी क्षेत्र में कई दुकानदारों ने सड़क से सटाकर दुकानें बना ली हैं। इतना ही नहीं, कई दुकानों का सामान नाले तक फैला रहता है, जिससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। खरीदारी करने आने वाले ग्राहक मजबूरी में दुकानों के सामने ही सड़क पर अपनी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.