कपड़ा धोने में ये 5 गलती अक्सर करते हैं लोग, फीकी पड़ जाती है रंगत
नई दिल्ली, जून 21 -- कपड़े केवल महंगे खरीदने से काम नहीं चलता। उनकी सही तरीके से केयर करना भी आना चाहिए। चाहे जितना कीमती और महंगा कपड़ा खरीदकर रख लें। लेकिन उसे सही तरीके से धोना और प्रेस करना नहीं आता तो वो भी ज्यादा दिन नहीं चलेगा और जल्दी ही उसकी रंगत भी फीकी पड़ जाएगी। जींस, टीशर्ट से लेकर शर्ट रोजमर्रा के कपड़ों के साथ अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके कपड़ों की रंगत फीकी पड़ जाती है। तो कहीं आप भी तो ये 5 गलतियां नहीं करते? अगर हां तो आज से ही सुधार लें।ब्लैक जींस को साबुन से धोना ब्लैक कलर की जींस को कभी भी डिटर्जेंट साबुन से नहीं धोना चाहिए। इससे जींस पर सफेद और ग्रे कलर के धब्बे बन जाते हैं। अगर काली जींस को फीका नहीं देखना चाहते और ग्रे कलर के धब्बे नहीं चाहते तो हमेशा काली जींस को पानी में कुछ देर भिगोकर ब्रश से रगड़ दें। बैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.