सहरसा, अप्रैल 14 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक बस स्टैंड समीप कपड़े की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित दुकानदार देवानंद गुप्ता ने बताया कि वह रविवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा की ऊपर एसबेसटस टुटा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि दुकान से करीब पचास हजार रुपए कीमत के महंगे कपड़े और गल्ला में रखा हुआ 5 हजार रूपये चोरी कर लिया गया।घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- गुडंबा में छत के रास्ते स्टोर में घुसे चोर, नगदी समेत 12 लाख किए पार यह भी पढ़ें- स्वर्ग आश्रम रोड पर दुकानों की चोरी का मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- बिजनौर में कई घरों चोरों ने बोला धावा, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...