गौरीगंज, जनवरी 2 -- जगदीशपुर। दुकान के सामने लगाए गए सामान हटाने के विवाद में आरोपी ने कपड़ा दुकानदार की पिटाई कर दिया। मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के पालपुर निवासी सुनील कुमार की बस अड्डा जगदीशपुर के पास कपड़े की दुकान है। गुरुवार की शाम उसके विपक्षी रतनदीप ने उसकी दुकान के सामने लगाए गए सामानों को हटाना शुरू कर दिया। सुनील कुमार ने जब इसका विरोध किया तो रतनदीप ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसे काफी चोटें आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि आरोपी रतनदीप के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.