बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज मोहल्ला निवासी शिव नारायण दास का पुत्र प्रमोद कुमार दास ने कपड़ा डिजाइन में व्यवसाय के नाम पर पांच लाख 49 हजार 650 रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें अंधेरी वेस्ट मिलतनगर मुंबई फ्लैट नंबर 402 चौथी मंजिल निवासी गुलाम हुसैन पत्नी की पुत्री आरसिया गुलाम हुसैन पत्नी को नामजद किया गया है। छह अप्रैल को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ष 2025 के सितंबर माह में आरसिया गुलाम हुसैन पत्नी ने मोबाइल से बातचीत कर मुझे विश्वास में लिया। उसके बाद व्यवसाय करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। मेरे द्वारा लाचारी व्यक्त की गयी तो आरसिया गुलाम हुसैन पत्नी ने मुझे अच्छा मुनाफा, झूठा प्रलोभन देकर कहा कि मैं कपड़ा डिजाइन फिल्म...