कपड़ा कारोबारी के घर से पैसे उड़ा ले गईं महिला चोर
मेरठ, मई 18 -- लिसाड़ी गेट क्षेत्र में घर में घुसी दो महिलाओं ने कपड़ा कारोबारी के पर्स से छह हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस्लामाबाद निवासी हबीब कपड़े का कारोबार करते हैं। बताया कि रविवार सुबह दो महिलाएं उनके घर पहुंचीं। इस दौरान मौका पाकर महिलाओं ने घर में रखा पर्स खंगाल लिया और उसमें रखे करीब छह हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। कुछ देर बाद हबीब को रुपये गायब होने की जानकारी हुई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर दोनों महिलाएं चोरी करते हुए दिखाई दीं। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी में कैद हुए बकरी चोरी कर ले जाते युवक,तहरीर दी इसके बाद पीड़ित ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.