कपड़ा कारोबारी की तलाश में गुजरात पुलिस पहुंची शहर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी धोबिया गली के एक कपड़ा कारोबारी की तलाश में गुजरात पुलिस शुक्रवार को शहर पहुंची। नगर थाने की पुलिस के सहयोग से धोबिया गली स्थित दुकान और अखाड़ाघाट रोड जर्दा फैक्ट्री रोड स्थित आरोपित के घर पर छापेमारी की गई। लेकिन, वह फरार मिला। इसके बाद आसपास के लोगों से आरोपित के संबंध में पुलिस ने जानकारी जुटाई और लौट गई। गुजरात से आए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुजरात के एक कपड़ा कारोबारी ने आरोपित के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वे आरोपित की तलाश में यहां पहुंचे थे। इधर, नगर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के बाद पुलिस टीम गुजरात लौट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.