कपकोट-शामा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान
बागेश्वर, मई 12 -- जगदीश एपाध्याय, बागेश्वर। जनपद के कपकोट और शामा क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। कपकोट और शामा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद कई गांवों में ओले गिरने लगे, जिससे खेतों और बागानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओलावृष्टि से सब्जियों और फलों की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। कई ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर पानी भरने से आवाजाही में दिक्कतें आईं। पहाड़ी मार्गों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। स्थानीय निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.