बागेश्वर, अप्रैल 11 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके तहत 39 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। प्राध्यापकों, छात्रों के अलावा स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी की। प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक के दिशा-निर्देशन में वीरा फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस तरह के सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने की अपील की। प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संयोजक निर्मित सात, सह-संयोजक डॉ. मुन्ना जोशी तथा डॉ. शालिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा छात्र संघ अध्यक्ष मुकुल साह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित थ...