बागेश्वर, अप्रैल 25 -- कपकोट। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भराड़ी की एक दुकान से चरस बरामद की है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने भराड़ी बाजार स्थित एक दुकान से हरीश सिंह बिष्ट उर्फ मर्चू पुत्र कृपाल सिंह निवासी भ्रुकुटी के पास से 146 ग्राम अवैध चरस पकड़ी है। उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...