बागेश्वर, अप्रैल 17 -- बागेश्वर। मुख्यालय अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देश पर अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को चौथे दिन कपकोट क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान फायर स्टेशन कपकोट की टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ थीम के तहत लोगों को आग लगने के कारणों, रोकथाम के उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली बचाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर टीम ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल, छात्राओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.