बागेश्वर, अप्रैल 5 -- शामा बाजार से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा के बाद अब मुन्नी कोरंगा की भी तबीयत बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर लो होने पर उन्हें आंदोलन स्थल से हटाकर उपचार के लिए भेजा गया। उनके स्थान पर अब नंदन सिंह ने अनशन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन नौवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार रात पुलिस-प्रशासन ने भूपेंद्र कोरंगा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बीपी कम होने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा से सीएचसी कपकोट रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शनिवार सुबह महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाएं आंदोलन स्थल पर पहुंचीं और मंजू कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठ गईं। रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनका भी ब्लड प्रेशर लो पाया गया, जिसके बाद उन्हें भी उपचार के लिए भेजना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.