कपकोट में बिखौती मेले का समापन
बागेश्वर, अप्रैल 16 -- देवेंद्र, कपकोट। क्षेत्र के कासिलदेव मंदिर में आयोजित क्षेत्र के बिखौती मेले का समापन हो गया है। मेले में दूर-दराज से लोग पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां लगे दुकानों से खरीदारी भी की। मंदिर में नये अनाज का प्रसाद चढ़ाया और सुख संमृद्धि की कामना की। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी गणेश उपाध्याय, लीलाधर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, ग्राम प्रधान आनंद कपकोटी, तारा सिंह कपकोटी दरबार सिंह कपकोटी, राजेंद्र सिंह कपकोटी, पूरन सिंह, मेहरमान सिंह काकोटी, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.