कपकोट में बारिश-ओलावृष्टि से तापमान लुढ़का
बागेश्वर, मई 28 -- बागेश्वर। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को कपकोट समेत क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। बारिश से एक बार फिर ताममान में गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि ने शामा और लीती गांव में सब्जी-बागवानी को नुकसान पहुंचाया है। जिले में सुबह मौसम पूरी तरह साफ था। दोपहर एक बजे बाद शामा, भनार व लीती क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि हुई। आधे घंटे हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। शाम पांच बजे बाद कपकोट, भराड़ी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। तेज हवा चलने के कारण आधे घंटे बिजली भी गुल रही। शाम छह बजे दुग-नाकुरी तहसील में भी बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। लोग बारिश का इंतजार करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.