बागेश्वर, मार्च 7 -- कपकोट, संवाददाता। कपकोट विधानसभा के दूरस्थ्य गांव में सरकारी खाद्यान्न भंडार के लिए गोदाम आज तक नहीं बन पाए हैं। इस कारण जाड़ों तथा बारिश के दिनों खाद्यान्न भंडारण करना पूर्ति विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। अब सरकार ने तीन गोदामों के लिए छह करोड़ रुपया करीब स्वीकृत किया है। गोदाम बनाने के लिए वित्तीय व शासकीय स्वीकृति मिल गई है। अब खाद्यान्न सड़ने तथा खराब होने की समस्या दूर होगी।मालूम हो कि कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी गांवों में मानसून काल तथा जाड़ाकें में आवाजाही बंद हो जाती है। इन महीनों के लिए पूर्ति विभाग खाद्यान्न भंडारण करता है, लेकिन गोदाम नहीं होने से खाद्यान्न के खराब होने की शिकायत अक्सर आती है। कभी पॉलीथिन से ढके राशन के फोटो व वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी। सरकार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.