बागेश्वर, मार्च 1 -- होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। चेकिंग में पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा है। 248 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख है। जिस कार में यह शराब पकड़ी गई है पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। कपकोट थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस शनिवार की शाम पुलिस टीम ने चालक मोहन सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी मल्ला बिलौना बागेश्वर व हिमांशु दफौटी पुत्र सुरेश दफौटी निवासी बिलोना के पास से आबकारी विभाग के वैध पास का दुरुपयोग कर अवैध शराब की खेप पकड़ी। 248 पेटी शराब करीब 25 लाख की है। पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह को हरिमोहन बार भराड़ी के पास से गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी हिमांशु दफौटी पुलिस टीम को दे...