बागेश्वर, मार्च 26 -- कपकोट। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। गुरुवार को थाना कपकोट रैली शुरू हुई। जो कपकोट बाजार, तहसील रोड, बैंड बाजार, सरयू पुल, टैक्सी स्टैंड,भराड़ी बाजार होते हुए टैक्सी स्टैंड रैली पहुंची। यहां लोगों को सुरक्षित यातायात के बारे में बताया। ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड व नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की भी सलाह दी गई। इस मौके पर एएसआई जगत सिंह, लक्ष्मण सिंह,सुनीता बाल्मीकि आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.