बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर,देवेंद्र पांडे। उत्तराखंड शासन ने अवस्थापना विकास निधि योजना के तहत कपकोट नगर पंचायत के लिए छह विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए कुल 30.43 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस बजट से नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, मार्ग निर्माण, सौंदर्यीकरण और जल निकासी से जुड़े कार्य किए जाएंगे। स्वीकृत कार्यों के तहत वार्ड संख्या चार के तोक डोडिला में शिव मंदिर के पास स्थल विकास के लिए 3.64 लाख रुपये, वार्ड संख्या तीन में आदर्श विद्यालय की ओर सीसी मार्ग, चक्कर टाइल्स व रेलिंग निर्माण के लिए 6.09 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या दो में बरसाती नाला एवं पटाल निर्माण के लिए 5.37 लाख रुपये, वार्ड संख्या पांच के ऐठाण स्थित सिपातल तोक में सार्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.