कपकोट के बेटोब के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, चार घायल
बागेश्वर, सितम्बर 21 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। मुनस्यारी से दिल्ली जा रही एक निजी कार के ब्रेक फेल होने से फरसाली गांव के बेटोब के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार चालक 54 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र किशन सिंह, निवासी मुनस्यारी, कार चला रहे थे। उनके साथ 59 वर्षीय खीला देवी पत्नी गणेश सिंह, 27 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र गणेश सिंह, 24 वर्षीय चाहत सिंह पुत्र गणेश सिंह और 48 वर्षीय कौशल्या देवी सवार थीं। हादसे में रमेश सिंह, खीला देवी, भूपेंद्र सिंह और चाहत सिंह घायल हो गए, जबकि कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि कार के ब्रेक पहले से खराब थे। मुनस्यारी से निकलने के बाद मवानी में ब्रेक ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.