कपकोट के जसरौली के जंगल में लगी आग वन कर्मियों ने बुझाई
बागेश्वर, मई 28 -- कपकोट, संवाददाता। जिले में इन दिनों जंगलों की आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कपकोट रेंज के के ग्राम जसरौली में बुधवार की रात किसी अराजक तत्व ने लछम सिंह के गौशाले के किनारे आग लगा दी गई, जिससे क्षेत्र में भय एवं अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग कपकोट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रात दो बजे तक वन विभाग एवं ग्रामवासियों ने लगातार आग बुझाने में कड़ी मेहनत की तथा संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से गौशाले में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग बुझाने का कार्य वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें केशर सिंह, फायर वाचरों एवं ग्रामीणों में रमा देवी, तारा देवी, अनीता देवी, देवेन्द्र सिंह, दीपक सिंह ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.