कपकोट के गांव-गांव में होगा बीमारियों का इलाज
बागेश्वर, सितम्बर 12 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट के गांव-गांव में लोगों की बीमारियों का इलाज होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हंस फाउंडेशन के सहयोग से कपकोट क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रोस्टर के अनुसार मोबाइल वैन कपकोट ब्लॉक के गावों में नजदीकी सड़क तक पहुंचकर कैंप आयोजित करेगी। निर्धारित कैंप स्थल पर मोबाइल वैन में उपस्थित डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैबोरेटरी तकनीशियन और नर्स ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। वैन में खून की जांच की सुविधा के अलावा दवाइयां भी उपलब्ध होंगी। प्रत्येक माह रोस्टर के अनुसार 23 स्वास्थ्य कैंप आयोजित होंगे। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। इससे दूरस्थ ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.