बागेश्वर, मार्च 18 -- कपकोट विधानसभा की तीन सड़कों के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए सराकर ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। अब बदहाल सड़क की दशा जल्द सुधरेगी। इसके बाद लोगों को सुगम यात्रा करने में मदद मिलेगी। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत करुली बैंड से गाजली-बिजोरिया तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य के लिएRs.एक करोड़, 67 लाख, 47 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वातोली में करीमपुर से ग्राम मउडियार तक मोटर मार्ग तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम दत्त जोशी जी के गांव को बनलेख मोटर मार्ग से जोड़ने हेतु निर्माण कार्य के लिएRs.43 लाख 17 हजार जबकि गैरखेत-लखमारा मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य के लिएRs.एक करोड़, 22 लाख, 90 हजार की स्वीकृति मिली है। ...