बागेश्वर, फरवरी 27 -- होली को देखते हुए जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की जा रही है। टीम ने कपकोट तथा बागेश्वर नगर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में औचक जांच की। सात नमूने जांच के लिए भेजे। निरीक्षण के दौरान मिष्ठान भंडार, किराना स्टोर, डेयरी प्रतिष्ठान और अन्य खाद्य कारोबारियों के यहां स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था, निर्माण व विक्रय तिथि, लेबलिंग, लाइसेंस,पंजीकरण और क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बाहर से मंगाए जा रहे मावा, खोया, मिठाई, नमकीन और खाद्य तेल आदि सामग्री केवल विधिवत बिल,चालान के आधार पर खरीदने को कहा। निरीक्षण में संदेह के आधार पर मावा, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और खाद...