बागेश्वर, अप्रैल 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले के जंगल फायर सीजन में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। कपकोट, बागेश्वर व धरमघर रेंज के जंगल तीन दिन से लगातार जल रहे हैं। आग के कारण वातावरण में तपिश बढ़ गई है। जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। साथ ही जंगलों में बेशकीमती लकड़ी का भी नुकसान हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है। धरमघर रेंज के विजयपुर से ढप्टी झांकरा की ओर लगे जंगल में आग धधक रही है। साथ ही होराली के सामने का जंगल तीन दिन से जल रहा है। यह भी पढ़ें- धरमघर रेंज के जंगल तीन दिन से लगातार जल रहे जारती के जंगल में दो दिन से आग लगी हुई है। उधर कपकोट वन रेंज के चिरपतकोट के जंगल में दो दिन से आग लगी हुई है। बागेश्वर रेंज के हड़बाड़ के जंगल में शनिवार की शाम से आग लगी हुई है।...