कन्हौली विशुंदत से 55 वर्षीय व्यक्ति पांच दिनों से लापता
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कन्हौली विशुंदत सहनी टोला से सीताराम सहनी (55) बीते पांच दिनों से लापता हैं। इसको लेकर उनके पुत्र अजय कुमार ने मिठनपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि 18 जून की सुबह नौ बजे उसके पिता घर से टहलने के लिए निकले थे। उसके बाद वह नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में दहशत का माहौल है। इधर, मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.