कन्हौली नाका में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर। कन्हौली नाका स्थित पुलिस पाठशाला में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना और नारायणी सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुआ। शिविर में निःशुल्क बीपी, शुगर, एचआईवी, सिफलिस, हेपटाइटिस आदि की जांच की गई। चिकित्सक कि सलाह पर मरीजों को निःशुल्क दवा भी दी गई। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता नसीमा, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सीके दास, जिला पर्यवेक्षक एड्स प्रोग्राम जय प्रकाश सिंह, पारा मेडिकल स्टाफ व नारायणी सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.