हरदोई, मार्च 15 -- कछौना, संवाददाता। आजादी के बाद पहली बार कन्हौआ गांव के लोगों को संपर्क मार्ग और ड्रेन पर पुलिया की सौगात मिली है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का शनिवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया। शनिवार को विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल के बेटे क्षेत्र पंचायत सदस्य संचित अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ब्लॉक मुख्यालय से समसपुर होते हुए ग्राम कन्हौआ जाने के लिए आजादी के बाद से अब तक कोई पक्का संपर्क मार्ग नहीं बन सका था। गांव के लोगों को बीच में पड़ने वाली ड्रेन से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों के साथ खतरा भी बना रहता था। ग्रामीणों की लंबे समय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.