जमशेदपुर, अगस्त 13 -- गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी कन्हैया यादव की हत्या मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जेल गए बिल्ला पाठक पर एक और हत्या का आरोप लगा है। गोविंदपुर पुलिस ने अदालत में अर्जी देकर बिल्ला पाठक को तीन वर्ष पूर्व के अश्विनी कुमार हत्याकांड में भी आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों से पूछताछ में बिल्ला पाठक का नाम सामने आया है। 17 जुलाई को कोर्ट में बिल्ला पाठक को अश्विनी कुमार के मर्डर में आरोपी बनाने की अर्जी दी गई थी। आरोपियों को गोली-पिस्तौल देने की पुष्टि हुई है। बचाव पक्ष ने बिल्ला पाठक को दूसरे हत्याकांड से राहत दिलाने के लिए कानूनी पक्ष रखा था। अधिवक्ता सुनील ओझा ने बिल्ला पाठक की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी है। इसमें बुधवार को सुनवाई हो सकती है।बता दें कि कन्हैया यादव की मॉर्निंग वॉक से लौटने के दौरान फरवरी मे...