कोडरमा, जुलाई 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित कन्हैया मिष्ठान पर एक बार फिर गुरुवार को जीएसटी विभाग ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से पहुंची टीम ने कन्हैया प्रतिष्ठान के सभी आउटलेटों पर जाकर दस्तावेजों की जांच की। जानकारी के अनुसार, जांच का केंद्र बिंदू टैक्स का सही से अनुपालन हो रहा है या नहीं यह था। इसके अलावा खरीद- बिक्री और वित्तीय अभिलेखों का सत्यापन भी सर्वे के दौरान किया गया। आपको बताते चलें कि इससे पहले मार्च 2023 और मार्च 2026 में आयकर विभाग की टीम ने कन्हैया कॉन्फेक्शनर में छापेमारी की थी। गुरुवार को जमशेदपुर से पहुंची डीजीसीआई (वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय अर्थात डायरेक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस) की एक टीम ने कन्हैया के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान शुरू किया। यह भी प...