बरेली, जनवरी 1 -- निवेशकों से करोड़ों की ठगी के आरोपी कैनविज के एमडी कन्हैया गुलाटी ने अस्पताल प्रबंधक से भी 13 लाख रुपये ठग लिए। किला के बीआर गुप्ता अस्पताल के प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने कन्हैया गुलाटी समेत पांच को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ किला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ठगी के आरोप में कन्हैया गुलाटी पर जिले के विभिन्न थानों में करीब तीन दर्ज से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पीड़ित मनोज गुप्ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले योगेंद्र गंगवार और यतेंद्र गंगवार उनके पास आए थे। उन्होंने खुद को कैनविज कंपनी का शीर्ष लीडर बताकर निवेश पर दोगुना रिटर्न का लालच दिया। आरोपियों ने 20 महीने में जमा राशि दोगुनी करने और निवेश पर पांच प्रतिशत मासिक ब्याज देने का वादा किया। शुरुआत में उन्होंने एक लाख रुपये निवेश कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.