नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कथित वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लगातार तेज होती जा रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अपील के बाद इंडिया गठबंधन के साथ अब कई अन्य संगठन भी एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा हैं। बोरा पेपर लीक आंदोलन और उसके बाद लगातार युवाओं की आवाज बुंलद कर रही हैं। INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में नेहा बोरा भी अपने साथियों के साथ शामिल रहीं। बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के दौरान ऐसे कई मौके आए जब राहुल गांधी अपने एक हाथ में प्रियंका गांधी तो दूसरे में नेहा बोरा का हाथ थामे मार्च करते दिखे। कई बार नेहा बोरा के नारों पर प्रियंका गांधी आवाज मिलाती दिखीं। विपक्ष के प्रमुख नेताओं के लिए तैयार किए गए ट्रक पर भी नेहा नजर आईं। ऐसे में यह...