खगडि़या, मई 6 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में लगभग 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्राप्त पांडुलिपियों में वेद मंत्र, पूजा पद्धति, पोस्ट कार्ड, भोजपत्र, देवी स्तोत्र सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी पांडुलिपियां आचार्य विजय कृष्ण के परदादा स्वर्गीय अभिनंदन झा द्वारा लिखी गई थीं। जिन्हें 19वीं शताब्दी के शुरुआती दौर का माना जा रहा है। इन दस्तावेजों को परिवार द्वारा वर्षों से सहेज कर रखा गया था। कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने मौके पर पहुंचकर सभी पांडुलिपियों का अवलोकन किया तथा उन्हें ज्ञान भारतम मिशन एप पर अपलोड किया। यह भी पढ़ें- कन्हैयाचक में मिलीं 100 वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां उन्होंने कहा...