प्रयागराज, मार्च 25 -- कबीर आश्रम के पीछे यादवपुर गांव के कछार में बीते 21 मार्च को फांसी पर लटके मिले शव की शिनाख्त हो गई। मरने वाला युवक धूमनगंज के कन्हईपुर गांव का रहने वाला विजय सिंह था। शिनाख्त के बाद बुधवार को पोस्टमर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। कन्हईपुर निवासी बद्री प्रसाद का बेटा 40 वर्षीय विजय सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों में माल लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। पत्नी अमिता सिंह के मुताबिक, वह 19 मार्च की सुबह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर वह 24 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराने धूमनगंज थाने पहुंची तो पुलिस से उसे पति के मौत की जानकारी हुई। पुलिसकर्मी उसे व अन्य परिजनों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। विजय सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा 16 साल की बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.