कन्वेंशन और कंप्यूटिंग सेंटर के बाद डिफेंस पार्क कतार में
वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में यातवकर कन्वेंशन सेंटर और मालवीय स्टूडेंट एक्टिविटी एंड कंप्यूटिंग सेंटर की नींव रखे जाने के बाद दो और बड़ी परियोजनाएं कतार में हैं। सेंटिनरी इनोवेशन एंड रिसर्च पार्क (सीआईआरपी) और सेंटिनरी डिफेंस एंड प्रिसीजन इंजीनियरिंग हब (सीडीपीईएच) बनाने की तैयारी की है। इनके निर्माण से अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की मांग के अनुरूप लैब मिलेगी। विश्वस्तरीय मशीनें उपलब्ध होंगी। स्पेस टेक्नोलॉजी और रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में आईआईटी बीएचयू वर्षों से सक्रिय है। परिसर में इसरो और डीआरडीओ के उत्कृष्टता केंद्र भी हैं। इसी क्रम में सीडीपीईएच और सीआईआरपी की परियोजनाएं तैयार हैं। दोनों परियोजनाओं को 12 हजार वर्गमीटर यानी लगभग तीन-तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कन्वेंशन और कंप्यूटिंग सेंटर के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.