हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गजेन्द्र सिंह सौन ने मंगलवार को हल्द्वानी विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फूलचौड़ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में 95.05 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शोभित दुर्गापाल को सम्मानित किया। वहीं राजकीय हाईस्कूल देवलचौड़ और राजकीय कन्या हाईस्कूल फूलचौड़ का भी दौरा किया गया। उन्होंने कन्या हाईस्कूल में 91 छात्राओं के अध्ययनरत होने पर छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य आशीष शर्मा औश्र शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करने को कहा। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...