हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। सिलीगुड़ी पश्चिमी बंगाल निवासी पूर्व सैनिक बलराम नाथ पिछले 12 वर्षों से गरीब व वंचित बालिकाओं को शिक्षित करने की मुहिम में लगे हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और उनका समर्थन जुटाने के लिए वह 6 बार देश के विभिन्न हिस्सों में साइकिल यात्रा पर जा चुके हैं। शनिवार की रात वह हल्द्वानी पहुंचे।कन्या सुरक्षा, शिक्षा-सम्मान का संदेश देश के कोने कोने में पहुंचाने व गरीब एवं वंचित बालिकाओं को निःशुल्क पुस्तक, पुस्तिकाएं, स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटने को अनुदान राशि एकत्र करने के लिए 23 मार्च 2026 को वह पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी से अपनी 7वीं साइकिल यात्रा पर निकले हैं। यह भी पढ़ें- वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर जताई चिंता झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर वह उत्तराखंड...