अंबेडकर नगर, मार्च 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के पांचवें दिन विभिन्न विभागों द्वारा थीम आधारित विचार गोष्ठी, संवाद सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं के कल्याण में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा मिला है। इस दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और पात्र लाभार्थियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। यह योजना बेटियों के सशक्तीकरण की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत अबतक जिले की 33718 बेटियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। इसमें 785.61 लाख रुपए क...