कन्या सुमंगला योजना में सम्भल फिर प्रदेश में अव्वल
संभल, अगस्त 14 -- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जनपद सम्भल ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में अपनी बादशाहत कायम रखी है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा में सम्भल लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन और लगातार मॉनिटरिंग के चलते जिले की 36,963 बालिकाओं को अब तक 9 करोड़ 78 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की जा चुकी है। योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और स्वावलंबन तक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। जिले में प्रशासन की ओर से पात्र बालिकाओं को योजना से जोड़ने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन और पंजीकरण कराया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र बालिका य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.