पीलीभीत, जून 17 -- पीलीभीत। मुख्य विकास अधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में महिला कल्याण की ओर से विकास खंड बरखेड़ा के ग्राम पंचायत पतरसिया में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कराई गई, जिसमें ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई से अभिषेक शुक्ला ने बताया कि महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर योजना चलाई जा रही है, जिसका लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,181,112,1076 एवं 1090 की सुविधा दी गई है। यह भी पढ़ें- कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने की बताई प्रक्रिया बैठक में पात्र लाभार्थियों को कन्य...