औरैया, सितम्बर 3 -- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवार नजदीकी जनसेवा केंद्र अथवा मोबाइल फोन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत बालिकाओं को छह श्रेणियों में आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 25 अक्तूबर 2019 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने तथा परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये और अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए। यदि किसी महिला के पहले प्रसव से एक बालिका और दूसरे ...