उरई, अगस्त 31 -- उरई, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के जन्म, शिक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जिले में बेटियों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक संबल बन रही है। अब तक उनको छह करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है। पात्रों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि योजना के अंतर्गत बालिकाओं को उनके जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी शिक्षा और बेहतर भविष्य की राह आसान हो सके। योजना के प्रारंभ से अब तक जनपद में 22,960 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए कुल 620.69 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। योजना का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके स्वास्थ्य व ...