मिर्जापुर, मई 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बालिकाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के तहत अब तक जिले की 39,414 बालिकाओं को लाभार्थी के रूप में चयनित किया गया है। इनमें 37,219 बालिकाओं के खाते में धनराशि भी भेजी जा रही है। वहीं शेष बालिकाओं में खाते में भी जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी। जिला प्रोबशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक कुल 25,000 रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 595 बालिकाओं के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए लाभ के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गयी है। इनमें से 329 लाभार्थी बालिकाओं के खाते में सरकार स...