अंबेडकर नगर, फरवरी 17 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं छात्राओं के प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद छात्रा फात्मा जहरा, जिकरा इरम, इफ्फत फातिमा, असरा, नमरा मरियम, अर्पिता, शालिनी, सोनाक्षी और अदीबा समेत अन्य ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें खूब सराहा गया। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद सुरेंद्र सोनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यालय की साज-सज्जा और बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ मोहम्मद असअद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.